taaro.n se pyaare dil ke ishaare ... aanaa hii hogaa tujhe
- Movie: Diwana
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Hasrat Jaipuri
- Actors/Actresses: Saira Bano, Raj Kapoor, Kanhaiyalal
- Year/Decade: 1967, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
तारों से प्यारे दिल के इशारे
प्यासे हैं अरमाँ आ मेरे प्यारे
आना ही होगा तुझे आना ही होगा आना ही होगा -२
दिल तुझे याद करे और फ़रियाद करे
पेड़ों की छाँव तले ( तेरा इंतज़ार करे ) -२
साँझ-सकारे दिल ये पुकारे
प्यासे हैं अरमाँ ...
हाल-ए-दिल जान ले तू हमको पहचान ले तू
हम कोई ग़ैर नहीं ( बात ये मान ले तू ) -२
हम हैं बेचारे दुनिया के मारे
प्यासे हैं अरमाँ ...