taariif us Kudaa kii jis ne jahaa.N banaayaa
- Movie: Tareef us Khuda Ki (Non-Film)
- Singer(s): Jagjit Singh, Chitra Singh
- Music Director:
- Lyricist:
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनाया
कैसी ज़मीं बनायी, क्या आसमाँ बनाया
मिट्टी से बेल बूटे क्या खुश्नुमा उगाये
पहना के सब्ज़ खिल्लत उनको जवाँ बनाया
सूरज से हम ने पयी गर्मी भी रौशनी भी
क्या खूब चश्मा तू ने अए महरबाँ बनाया
हर चीज़ से है उस की कारीगरी टपकती
ये कार्खाना तू ने कब रैगाँ बनाया
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar