suquun dil ko mayassar gul\-o\-samar me.n nahii.n
- Movie: Street Singer
- Singer(s): Kanan Devi, K L Saigal
- Music Director: Rai Chand Boral
- Lyricist: Arzoo Lucknowi
- Actors/Actresses: Jagdish, Rekha, Kanan Devi, K L Saigal, Vikram Kapoor, Subeer
- Year/Decade: 1938, 1930s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
सुक़ून दिल को मयस्सर गुल-ओ-समर में नहीं
जो आशियाँ में है अपने वह बाग़ भर में नहीं
जहाँ है राह-ए-गुज़र कह रही है चलती साँस
सुक़ून की और उम्मीद उमर भर भी नहीं
न आसरा हो जिसे दूसरों का ए हमदम
वह ऐसा दिल है कि जैसे चिराग़ घर में नहीं
पराए दुःख को दुःख अपना समझ ले और दे साथ
बशर नहीं जो यह बात आरज़ू बशर में नहीं