sunii jo unake aane kii aahaT
- Movie: Satyam Shivam Sundaram
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Chorus
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Narendra Sharma
- Actors/Actresses: Shashi Kapoor, Zeenat Aman
- Year/Decade: 1978, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
को: ( सुनी जो उनके आने की आहट
ग़रीबख़ाना सजाया हमने ) -२
ल: आऽ
सुनी जो उनके आने की आहट
ग़रीबख़ाना सजाया हमने
क़दम मुबारक हमारे दर पे
नसीब अपना जगाया हमने
को: क़दम मुबारक हमारे दर पे
नसीब अपना जगाया हमने
ल: हुई है आमद ख़ुशामदीदम
को: हुई है आमद ख़ुशामदीदम
ल: ये कहना दिल को सिखाया हमने
खिले हैं आशा के फूल मन में
ये राज़ उनसे छुपाया हमने
को: खिले हैं आशा के फूल मन में
ये राज़ उनसे छुपाया हमने
ल: वो अपने नेता हम उनकी जनता
को: वो अपने नेता हम उनकी जनता
हमेशा नाता निभाया हमने
ये तेरी रहमत ऐ मेरे मालिक
गुमाँ नहीं था वो पाया हमने
को: ये तेरी रहमत ऐ मेरे मालिक
गुमाँ नहीं था वो पाया हमने
ल: उन्हें जो देखा झुका ली आँखें
अदब से एहसाँ उठाया हमने
को: उन्हें जो देखा झुका ली आँखें
अदब से एहसाँ उठाया हमने
ल: सुनी जो उनके आने की आहट
ग़रीबख़ाना सजाया हमने
Comments/Credits:
% Transliterator: Abhay Phadnis % Date: 21 Oct 2003 % Series: Latanjali % generated using giitaayan