sulajhaa_o na ulajhii zulfo.n ko
- Movie: Girls' Hostel
- Singer(s): Asha Bhonsle, Mukesh
- Music Director: Ravi
- Lyricist: Gulshan Bawra
- Actors/Actresses: Johnny Walker, Nalini Jaywant, Ajit, Cukoo, Nagpal, Shamlal
- Year/Decade: 1962, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मु : सुलझाओ न उलझी ज़ुल्फ़ों को
हम उलझन में पड़ जाते हैं
सुलझाओ न उलझी ...
आ : यूँ देख के उलझी नज़रों से
क्यूँ आप हमें उलझाते हैं
मु : सुलझाओ न उलझी ...
हम डूब रहे हैं मस्ती में ऐसे में पलकें झपकाना
आ : डर है आँखों में बन जाए न कोई अफ़साना
मु : ये पल तो गुज़र जाते हैं मगर
अफ़साने ही रह जाते हैं
सुलझाओ न उलझी ...
आ : इन बहकी बातों से देखो जी हमें न बहकाओ
मु : मुद्दत से यूँ ही तड़पते हैं अब और हमें ना तड़पाओ
आ : हम प्यार की लम्बी राहों पे
चलने से भी घबराते हैं
मु : सुलझाओ न उलझी ...