solahave.n saavan se ... haay raam bachaa_e mujhe
- Movie: Pitaah
- Singer(s): Chorus, Anuradha Sriram
- Music Director: Anand Raj Anand
- Lyricist: Praveen Bhardwaj
- Actors/Actresses: Jackie Shroff, Nandita Das, Sanjay Dutt, Anupama Verma, Salil Ankola
- Year/Decade: 2001, 2000s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

सोलहवें सावन से भँवरों के दामन से
चढ़ती जवानी से बारिश के पानी से
मन बड़ा घबराए
हाय राम बचाए मुझे राम बचाए
हाय राम
अरे राम
हाय राम बचाए ...
पहले ही दिन हाय निकली जो घर से
बच ना सकी आशिक़ों की नज़र से
कहने लगे आज आई है देखो
परी आसमां की ज़मीं पे उतर के
इन गोरे गालों पे हाय हाय
इन काले बालों पे ऊँ हाय
अरे इन गोरे गालों पे इन काले बालों पे
आँखों के काजल पे नागिन सी चालों पे
हर कोई लुट लुट जाए हाय हाय
राम बचाए ...
बदली ख्यालों की छटती नहीं है
तन्हा शामें ये कटती नहीं हैं
प्यास होंठों पे ऐसी रुकी है जो
भीगी घटाओ से बुझती नहीं है
दे दे दुआ कोई हाय हाय
या दे दवा कोई हाय
दे दे दुआ कोई या दे दवा कोई
पूरब से आई है ऐसी हवा कोई
दिल उड़ा ही जाए हाय हाय
हाय राम बचाए ...
र र र र राम बचाए ...
