Browse songs by

shikaarii ... sundarataa ke sabhii shikaarii

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


शिकारी, शिकारी
सुन्दरता के सभी शिकारी -२
कोई नहीं है पुजारी -२
सुन्दरता के सभी शिकारी

महल-दोमहलों बीच खड़ी कोई चन्द्रकिरन सी नारी
छल से बल से
छल से बल से तन-मन-जोबन लूटे हाय शिकारी
सुन्दरता के सभी शिकारी -२

बाग़-बग़ीचों खिली कली तो आया वहीं शिकारी
देख-देख जी भरा न उसका चुन लीं कलियाँ सारी
सुन्दरता के सभी शिकारी -२

बन-उपबन में सुन्दर हिरनी दौड़-दौड़ के हारी
देख के कंचन काया उसकी पीछे पड़ा शिकारी
सुन्दरता के सभी शिकारी -२

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image