shariifo.n kaa zamaane me.n ... sharaafat chho.D dii mai.nne
- Movie: Sharafat
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Ashok Kumar, Dharmendra, Hema Malini, Jagdeep, Sonia Sahni
- Year/Decade: 1970, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
शरीफ़ों का ज़माने में अजी बस हाल वो देखा
कि शराफ़त छोड़ दी मैने
मुहब्बत करने वालों का यहाँ अंजाम वो देखा
कि मुहब्बत छोड़ दी मैने
छुड़ा के हाथ अपनों से चली आई मैं ग़ैरों में
पहन ली घुँघरुओँ की फिर वही ज़ंजीर पैरों में
मैं गाऊँगी मैं नाचूँगी इशारों पे सितमगारों के
बग़ावत छोड़ दी मैने
शराफ़त छोड़ दी ...
न हीरा है न मोती है न चाँदी है न सोना है
नहीं क़ीमत कोई दिल की ये मिट्टी का खिलौना है
मेरी दीवानगी देखो कि कहना मान के दिल का
ये दौलत छोड़ दी मैने
शराफ़त छोड़ दी ...