shabanam kyuu.N niir bahaaye - Ishara
- Movie: Ishara
- Singer(s): Gauhar Sultaana
- Music Director: Khurshid Anwar
- Lyricist: D N Madhok
- Actors/Actresses: Jagdish, Suraiyya, Prithviraj Kapoor, Satish, Swarnlata
- Year/Decade: 1943, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
शबनम क्यूँ नीर बहाये -२
दुनिया सोये
और ये रोये जाये
शबनम क्यूँ नीर बहाये
जैसे निरधन के रोने पर -२
हँसते हैं धनवान
वैसे शबनम के रोने पर -२
कलियों की मुसकान
शबनम रोये
कलियों का मुँह धोये
( अपनी जान गँवा कर पगली
जग में फूल खिलाये ) -२
शबनम क्यूँ नीर बहाये -२
मूरख हैं जो चार घड़ी के -२
जीवन पर इतराते हैं
हंसते फूलों को देखो जो -२
खिलते ही मुरझाते हैं
शबनम रोये
मूरख गाफ़िल सोये
( रो-रो के शबनम इस झूठे
जग का भेद बताये ) -२
शबनम क्यूँ नीर बहाये -२
Comments/Credits:
% Credits: This lyrics were printed in Listeners' Bulletin Vol #120 under Geetanjali #110