shab wohii lekin sitaaraa aur hai - - Runa Laila
- Movie: non-Film
- Singer(s): Runa Laila
- Music Director:
- Lyricist:
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
शब वोही लेकिन सितारा और है
अब सफ़र का इस्तआरा और है
साथ तो मेरा ज़मीं देती मगर
आसमाँ का ही इशारा और है
हारने में इक अना की बात थी
जीत जाने में हज़ारा और है
और कुछ पल उसका रस्ता देख लूँ
आसमाँ पर एक तारा और है
हद चराग़ों की यहाँ पे ख़त्म है
आज से रस्ता हमारा और है