Browse songs by

shaam ko subah\-e\-chaman yaad aa_ii - - Ghulam Ali

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


यूँ तेरी याद से जी घबराया
तू मुझे भूल गया हो जैसे

शाम को सुबह-ए-चमन याद आई
किसकी ख़ुश्बू-ए-बदन याद आई

याद आये तेरे पैकर के ख़ुतूत
अपने कोताही-ए-फ़न याद आई

चाँद जब दूर उफ़क़ में डूबा
तेरे लहजे की थकन याद आई

दिन शुआओं से उलझते गुज़रा
रात आई तो किरन याद आई

जब ख़यालों में कोई मोड़ आया
तेरे गेसू की शिकन याद आई

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image