sanam raah bhuule yahaa.N aate\-aate
- Movie: Lutera
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Prithviraj Kapoor, Dara Singh, Nishi
- Year/Decade: 1965, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
सनम राह भूले यहाँ आते-आते -२
भला रह गए वो कहाँ आते-आते
सनम राह भूले ...
दिल की बातें तो छुपी सी रहती हैं -२
वो क्या जाने जो निगाहें कहती हैं
उन्हें आएगी ये ज़ुबाँ आते-आते
सनम राह भूले ...
रोती आँखों को हँसाना मुश्किल है -२
इस बेचैनी को छुपाना मुश्किल है
न लें वो मेरा इम्तिहाँ आते-आते
सनम राह भूले ...
मुझसे झूठी वो क़सम ना खाएँगे -२
उनका वादा है यहाँ वो आएँगे
मगर जाएगी मेरी जाँ आते-आते
सनम राह भूले ...