sambhal to le dil diiwaanaa zaraa Thahar jaanaa
- Movie: Phool Bane Angare
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Johnny Walker, Mala Sinha, Raj Kumar
- Year/Decade: 1963, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ठहर जाना
सम्भल तो ले दिल दिवाना ज़रा ठहर जाना -२
अभी न सामने आना ज़रा ठहर जाना
सम्भल तो ले
मैं गुज़री उम्र को वापस ज़रा पुकार तो लूँ
मैं अपने आप को थोड़ा बहुत सँवार तो लूँ
लिबास ग़म का निगाहों से मैं उतार तो लूँ
समाँ तो हो ले सुहाना ज़रा ठहर जाना
अभी न सामने आना ज़रा ठहर जाना
सम्भल तो ले
ख़ुशी भी इतनी अचानक मैं सह न पाऊँगी
मैं अपने आप में बस आज रह न पाऊँगी
जो तुम से कहना है मुझको वो कह न पाऊँगी
मैं याद कर लूँ फ़साना ज़रा ठहर जाना
अभी न सामने आना ज़रा ठहर जाना
सम्भल तो ले दिल दिवाना ज़रा ठहर जाना
सम्भल तो ले