sabhii a.ndaaz\-e\-husn pyaare hai.n - - Talat
- Movie: non-Film
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director:
- Lyricist: Jigar Moradabadi
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

सभी अंदाज़-ए-हुस्न प्यारे हैं
हम मगर सादगी के मारे हैं
ऐ सहारों की ज़िंदगी वालो
कितने इंसान बेसहारे हैं
वो हमीं हैं के जिनके हाथों ने
गेसु-ए-ज़िंदगी सँवारे हैं
उसकी रातों का इंतेक़ाम न पूच
जिसने हँस-हँस के दिन गुज़ारे हैं
Comments/Credits:
% Credits: U V Ravindra
