sab javaa.N sab hasii.n ko_ii tumasaa nahii.n
- Movie: Main Suhagan Hoon
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Lachchhi Ram
- Lyricist: Kaifi Azmi
- Actors/Actresses: Ajit, Mala Sinha, Mishra, Nazir Husain, Tiwari, Nishi, Kewal Kumar
- Year/Decade: 1964, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
सब जवाँ सब हसीं कोई तुमसा नहीं -२
हो गए जिसके हम वो तुम्हीं हो तुम्हीं
सब जवाँ सब हसीं ...
देखा जो तुम्हें महसूस हुआ पहचान है अपनी मुद्दत से
ख़्वाबों में बसी थी जो सूरत मिलती है तुम्हारी मूरत से -२
सब जवाँ सब हसीं ...
रस्ता भी मिले मंज़िल भी मिले जब साथ चले दीवाने दो
या हाथ पकड़ लो बढ़के तुम्हीं या मुझको क़रीब आ जाने दो
ये सितम कब तलक़ तुम कहीं हम कहीं
सब जवाँ सब हसीं ...
कुछ जान के भी धोखा खाया कुछ देखे उनके इशारे भी
लो आस की बदली में चमके उम्मीद के चाँद सितारे भी
हो गई आज पूरी दिल की कमीं
सब जवाँ सब हसीं ...