saadhanaa aaraadhanaa merii ... kaise naache mayuurii
- Movie: Naache Mayuri
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Aruna Irani, Shekhar Suman, Sudha Chandran, Vinod Nagpal
- Year/Decade: 1986, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
साधना आराधना मेरी रह गई अधूरी -२
देख ओ नटराजा देख मेरी ये मजबूरी
कैसे नाचे मयूरी -२
नाचे मयूरी
साधना आराधना ...
मैने कितने दीप जलाए -२
मैने कितने फूल चढ़ाए
भूल हुई क्या मुझसे देवा
भूल गया तू मेरी सेवा
ओ कैलाश के वासी मेरी आत्मा रह गई प्यासी
मेरी पूजा हुई न पूरी
साधना आराधना ...
मैं रोऊँ मैं तड़पूँ ऐसे -२
पँख बिना कोई पंछी जैसे
पहले छम-छम बजते घुँघरू
अब छम-छम बहते हैं आँसू
मैं चल भी न पाऊँ
मैं क्या नाचूँ मैं क्या गाऊँ
मन की टूट गई बाँसुरी
साधना आराधना ...
तन घायल मन मेरा घायल
तूने तोड़ी मेरी पायल
फिर भी जीवन भर नाचूँगी
छम-छम रो-रो कर नाचूँगी
गिर जाऊँगी पर नाचूँगी
मर जाऊँगी पर नाचूँगी
मैं इक पाँव पर नाचूँगी -२
मर जाऊँगी पर नाचूँगी