rone se aur ishq me.n bebaak ho gaye - - Lata
- Movie: ? (Non-Film)
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Hridaynath Mangeshkar
- Lyricist: Ghalib
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1969, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
रोने से और इश्क़ में बेबाक हो गये
धोये गये हम ऐसे कि बस पाक हो गये
कहता है कौन नाला-ए-बुलबुल को बे-असर
परदे में गुल कि लाख जिगर चाक हो गये
करने गये थे उससे तग़ाफ़ुल का हम गिला
की एक ही निगाह कि बस ख़ाक हो गये
इस रंग से उठाई कल उसने असद की लाश
दुश्मन भी जिसको देखके ग़मनाक हो गये
Comments/Credits:
% Song Courtesy: http://www.indianscreen.com % Credits: Vinay P Jain