ret par likh ke meraa naam miTaayaa na karo
- Movie: Mehrab (Non-Film)
- Singer(s): Ghulam Ali
- Music Director: Ghulam Ali, Rafique Husain
- Lyricist: Mohsin Naqvi
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1994, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
रेत पर लिख के मेरा नाम मिटाया न करो
आँख सच बोलती हैं प्यार छुपाया न करो
लोग हर बात का अफ़साना बना लेते हैं
सबको हालात की रूदाद सुनाया न करो
ये ज़ुरूरी नहीं हर शख़्स मसीहा ही हो
प्यार के ज़ख़्म अमानत हैं दिखाया न करो
शहर-ए-एहसास में पथराव बहुत हैं 'मोहसिन'
दिल को शीशे के झरोखों में सजाया न करो