ra.ng\-bira.ngii raakhii leke aa_ii bahanaa
- Movie: Anpadh
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Madan Mohan
- Lyricist: Raja Mehdi Ali Khan
- Actors/Actresses: Dharmendra, Mala Sinha
- Year/Decade: 1962, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
रंग-बिरंगी राखी लेके आई बहना
ओ राखी बँधवा ले मेरे वीर -२
कोरस: रँग-बिरंगी राखी ... मेरे वीर
मैं न चाँदी, न सोने के नार माँगूँ
कोरस: मैं न चाँदी, न भैया सोने के नार माँगूँ
अपने भैया का थोड़ा सा प्यार माँगूँ
थोड़ा सा प्यार माँगूँ
इस राखी में प्यार छुपा ले लाई बहना
कोरस: राखी बँधवाले मेरे वीर
नीले अम्बर से तारे उतार लाऊँ
कोरस: नीले अम्बर से भैया तारे उतार लाऊँ
या मैं चँदा की किरणों के हार लाऊँ
किरणों के हार लाऊँ
प्यार के बदले बन ले लहराई बहना
कोरस: राखी बँधवाले मेरे वीर
कभी भैया ये बहना न पास होगी
कोरस: कभी भैया ये तेरी बहना न पास होगी
कहीं पर्देस बैठी उदास होगी, बहना उदास होगी
मिलने की आस होगी
जाने कब बिछड़ जाएं भाई-बहना
कोरस: राखी बँधवाले मेरे वीर
Comments/Credits:
% Transliterator: Rajiv Shridhar% Date: 08/17/1996 % Credits: Vandana Venkatesan % Editor: Rajiv Shridhar