Browse songs by

raat kii daladal hai gaa.Dhii re gaa.Dhii re

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


रात की दलदल है गाढ़ी रे गाढ़ी रे

धड़कन की चले कैसे गाड़ी रे गाड़ी रे

सहमीं सहमीं हैं दिशाएं जैसे कुछ खोने को है

साँस रोके हैं हवाएं जाने क्या होने को है

मौत छुपी झाड़ी-झाड़ी रे झाड़ी रे

दिल के आँगन में हैं फैले साये कैसे ख़ौफ़ के

रो रहे हैं यूँ अँधेरे काँप जाए जो सुने

डूबी समय की है नाड़ी रे नाड़ी रे

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image