raat a.Ndherii duur saveraa barabaad hai dil meraa o
- Movie: Aah
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Hasrat Jaipuri
- Actors/Actresses: Nargis, Raj Kapoor
- Year/Decade: 1953, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
रात अँधेरी दूर सवेरा
बरबाद है दिल मेरा ओ
रात अँधेरी ...
आना भी चाहें आ ना सके हम
कोई नहीं आसरा
खोयी है मंज़िल रस्ता है मुश्किल
चाँद भी आज छुपा, ओ
रात अँधेरी ...
आह भी रोये राह भी रोये
सूझे न बाट कोई
थोड़ी उमर है सूना सफ़र है
मेरा न साथ कोई, ओ
रात अँधेरी ...
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar