qariib aa_o na ta.Dapaa_o
- Movie: Love Marriage
- Singer(s): Geeta Dutt
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Dev Anand, Mala Sinha
- Year/Decade: 1959, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
( क़रीब आओ न तड़पाओ
हमें कहना है कुछ तुमसे
तुम्हारे कानों में ) -२
क़रीब आओ
ग़म-ए-फ़ुरक़त से हमें फ़ुरसत है
मेरी क़िस्मत है के आये तुम
कुछ भी न लाये तो भी क्या ग़म है
यही क्या कम है के आये तुम -२
क़रीब आओ न तड़पाओ
हमें कहना है कुछ तुमसे
तुम्हारे कानों में
क़रीब आओ
झूमेगा ज़माना मेरी छम छम पे
आज मौसम पे जवानी है
तेरी चाहत में हाय तू न जाने
मैंने मिट जाने की ठानी है -२
क़रीब आओ न तड़पाओ
हमें कहना है कुछ तुमसे
तुम्हारे कानों में
क़रीब आओ
मेरी आँखों से दिल झाँकता है
और पूछता है इशारों से
बड़े बेरहम हो ज़रा मुस्कराओ
ज़मीं पे तो आओ सितारों से
( क़रीब आओ न तड़पाओ
हमें कहना है कुछ तुमसे
तुम्हारे कानों में ) -२
क़रीब आओ