Browse songs by

qariib aa ye nazar phir mile mile naa mile

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


क़रीब आ ये नज़र फिर मिले मिले ना मिले
ये आरज़ू का चमन फिर खिले खिले न खिले
क़रीब आ ये नज़र ...

भटक रही हूँ सदियों से तेरी राहों में
पनाह दे किसी घायल को अपनी बाँहों में
ये दिल का ज़ख़्म कभी फिर फिर खिले खिले ना खिले
क़रीब आ ये नज़र ...

तरस रहा है ये दिल तेरी इक नज़र के लिए
बस एक नज़र तेरी काफ़ी है उम्र भर के लिए
नज़र से प्यार जता लब हिले हिले ना हिले
क़रीब आ ये नज़र ...

नज़र उठा के तेरे सामने बहार खड़ी
कोई हसीना निगाहों में ले के प्यार खड़ी
फिर इस अदा की कली खिले खिले ना खिले
क़रीब आ ये नज़र ...

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image