pyaaraa bhayyaa meraa duulhaa raajaa ban ke aa gayaa
- Movie: Kyaa Kehnaa
- Singer(s): Kumar Sanu, Alka Yagnik
- Music Director: Rajesh Roshan
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Anupam Kher, Chandrachud Singh, Saif Ali Khan, Farida Jalal, Preity Zinta
- Year/Decade: 1999, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
प्यारा भैया मेरा दूल्हा राजा बनके आ गया
प्यारा भैया मेरा
रेशम की पगड़ी पे सेहरा घर आंगन महका गया
प्यारा भैया मेरा
प्यारा भैया मेरा ...
आज कैसी धूम है गा रही शहनाईयां
आँचलों की छांव में बैठा भैया साईंयां
सजके डोली आएगी लौटके जब साथ में
प्यारी सी भाभी का हाथ लूंगी अपने हाथ में
फिर एक दिन अरे क्या कहना इक फूल सा खिलेगा अंगना
प्यारा भैया मेरा ...
देखो कैसी सज रही सूरत मेरे यार की
मस्ती में क्या झूमती शाम आई प्यार की
ओ हो ओ हो
गोरियों के बीच में बैठा कैसी शान से
ऐसे ही पूरे हों दिन मेरे भी अरमान के
इन हाथों में भी कोई हाथ आए
अपनी भी सुहाग की रात आए
देखो यारा मेरा दूल्हा राजा बनके आ गया
देखो यारा मेरा
रेशम की पगड़ी पे ...