pyaar re dil maa.Nge pyaar re
- Movie: Mujhe Kuchh Kehna Hai
- Singer(s): KayKay
- Music Director: Anu Malik
- Lyricist: Sameer
- Actors/Actresses: Amrish Puri, Kareena Kapoor, Rinki Khanna, Tushar Kapoor
- Year/Decade: 2001, 2000s
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image
ओये ओ ओये ओ ओये ओ ओये ओ
प्यार रे दिल माँगे प्यार रे प्यार रे दिल चाहे प्यार रे
देखो चार दिन की है ज़िंदगानी राजा ढूँढे अपनी रानी
कोई हसीना मिले जिस से आँखें हों चार रे
प्यार रे दिल माँगे प्यार रे प्यार रे दिल चाहे प्यार रे
ओये ओ ओये ओ ओये ओ
आशिक़ बन जाता है दीवाना एक दिन में
ये तो धड़कता है collegeमें canteenमें
महबूबा दिखती है इस को तो किताबों में
ये खोया खोया रहता अनदेखे से ख्वाबों में
ये तो किसी की आँखों पे मरने को है तैयार रे
प्यार रे दिल माँगे प्यार रे प्यार रे दिल चाहे प्यार रे
ओये ओ ओये ओ
दुनिया जब सोती है ये तनहा जागता है
अन्जाने से चेहरों के पीछे ये भागता है
दिल धकधक करता है ये चाहत का मारा है
पागलपन करता है ये पागल आवारा है
ये ना जाने कब कर बैठे किस से कहाँ इकरार रे
प्यार रे दिल माँगे प्यार रे प्यार रे दिल चाहे प्यार रे
देखो चार दिन की है ज़िंदगानी राजा ढूंढे अपनी रानी
कोई हसीना मिले जिसे आँखें हों चार रे
प्यार रे दिल माँगे प्यार रे प्यार रे दिल चाहे प्यार रे
ओये ओ ओये ओ ओये ओ ओये ओ