pyaar me.n hotaa hai kyaa jaaduu tuu jaane yaa mai.n jaanuu.n
- Movie: Papa Kehte Hain
- Singer(s): Kumar Sanu, Alka Yagnik
- Music Director: Rajesh Roshan
- Lyricist: Javed Akhtar
- Actors/Actresses: Anupam, Mayuri Kango, Tiku, Jugal Hansraj, Javed Khan
- Year/Decade: 1996, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
प्यार में होता है क्या जादू तू जाने या मैं जानूं
रहता नहीं क्यूं दिल पर क़ाबू तू जाने या मैं जानूं
प्यार में होता है ...
गुन गुन करता क्यूं फिरता है कोई भंवरा बागों में
क्यूं होती है फूल में खुश्बू तू जाने या मैं जानूं
प्यार में होता है ...
चाँदनी रातें हों तो चकोरी पागल सी क्यों होती है
जंगल में कोयल की कुहू कुहू तू जाने या मैं जानूं
प्यार में होता है ...
जैसे हरियाली और सावन जैसे बरखा और बादल
तेरे लिए मैं मेरे लिए तू तू जाने या मैं जानूं
प्यार में होता है ...