pyaar kii mahafil terii sahii par viiraane sab mere hai.n - - Talat
- Movie: non-Film
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director:
- Lyricist: Khawar Zaman
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
प्यार की महफ़िल तेरी सही पर वीराने सब मेरे हैं
अपनों ने ठुकराया तो क्या बेगाने सब मेरे हं
घबरा कर इस दुनिया से कोई रूठ गया तो क्या होगा
राह में चलते-चलते राही छूट गया तो क्या होगा
पलकों पे जो चमक रहे हैं अफ़साने सब मेरे हैं
मेरे ना होने पर फिर तुम किसकी हँसी उड़ाओगे
किससे प्यार जताओगे तुम और किसको ठुकराओगे
होंठों पे जो महक रहे हैं नज़राने सब मेरे हैं
Comments/Credits:
% Song Courtesy: http://www.indianscreen.com