piine pilaane ke sab hai.n bahaane
- Movie: Anjuman (Non-Film)
- Singer(s): Ghulam Ali
- Music Director: Ashok K Khanna
- Lyricist: Surender Mallick 'Gumnam'
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1990, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
पीने पिलाने के सब हैं बहाने
कहाँ की मोहब्बत कहाँ के फ़साने
ख़ुशी में भी पी है तो ग़म में भी पी है
हैं मस्ती भरे ये मय के पैमाने
किसी ने मुझे मस्त नज़रों से देखा
क़दम ख़ुद-ब-ख़ुद अब लगे लड़खड़ाने
सताये न हमको कभी याद-ए-माज़ी
चलो भूल जायें वो गुज़रे ज़माने
चलो अब तो 'गुमनाम' इस मयकदे से
तुम्हें दफ़्न करने हैं सब ग़म पुराने