pii kahaa.N pii kahaa.N pii kahaa.N
- Movie: Solvaan Saawan
- Singer(s): Vani Jairam
- Music Director: Jaidev
- Lyricist: Naqsh Lyallpuri
- Actors/Actresses: Sridevi, Amol Palekar
- Year/Decade: 1978, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
पी कहाँ, पी कहाँ, पी कहाँ
पी कहाँ, कहाँ, कहाँ
धीरे से हौले से तू मेरे
कानों में यह कह दे री पवन
पी है कहाँ, पी है कहाँ
पी कहाँ, पी कहाँ, पी कहाँ ...
चंचल लहरिया झूमे कोयल बावरिया झूमे
कारी बदरिया झूमे टपकी गागरिया झूमे
मस्ती में झूमे गोरा-गोरा बदन
पूछे मेरा मन, पी है कहाँ, पी है कहाँ
पी कहाँ, पी कहाँ, पी कहाँ ...
पुरवा सुहानी गाए, गरवा मोहे लगाए
सपने कभी जगाए रसिया, रसिया कभी सुनाए
जाने क्या पूछे ये लजीले नयन
पूछे मेरा मन, पी है कहाँ, पी है कहाँ
पी कहाँ, पी कहाँ, पी कहाँ ...
पी की लगन ये बोली तू भी है कितनी भोली
कलियों से भर ले झोली अपनी सजा ले डोली
मेहंदी रचाने चली आई किरन
पूछे मेरा मन, पी है कहाँ, पी है कहाँ
पी कहाँ, पी कहाँ, पी कहाँ ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Arunabha S Roy % Date: 22 Sep 2003 % Series: GEETanjali % generated using giitaayan