phir se a_iyo badaraa bidesii
- Movie: Namkeen
- Singer(s): Asha Bhonsle
- Music Director: R D Burman
- Lyricist: Gulzar
- Actors/Actresses: Sanjeev Kumar, Sharmila Tagore, Shabana Azmi, Kiran Vairale
- Year/Decade: 1982, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
फिर से अइयो बदरा बिदेसी
तेरे पंखों पे मोती जड़ूँगी
भर के जइयो हमारी कलैया
मैं तलैया के नारे मिलूँगी
तुझे मेरे काले कमली वाले की सौं
तेरे जाने की रुत मैं जानती हूँ
मुड़ के आने की रीत है कि नहीं
हो~ काली दर्गाह से पूछूँगी जाके
तेरे मन में भी प्रीत है कि नहीं
कच्ची पुलिया से होके गुजरियो
कच्ची पुलिया के नारे मिलूँगी..
तू जो रुक जाए मेरी अटरिया
मैं अटरिया पे झालर लगा दूँ
डालूँ चार ताबीज़ गले में
अपने काजल से बिंदिया लगा दूँ
छूके जइयो हमारी बगीची
मैं पीपल के आड़े मिलूँगी..
Comments/Credits:
% Contributor: Vinay P Jain % Transliterator: Vinay P Jain % Date: Dec 8, 2002 % Series: Tere Hamsafar Geet Hain Tere (THGHT) % generated using giitaayan