pariishaa.N ho ke merii Kaaq aaKir dil na ban jaa_e - - Mehdi Hasan
- Movie: non-Film
- Singer(s): Mehdi Hasan
- Music Director:
- Lyricist:
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
परीशाँ हो के मेरी ख़ाक आख़िर दिल न बन जाए
जो मुश्किल अब है यारब फिर वोही मुश्किल न बन जाए
कभी छोड़ी हुई मंज़िल भी याद आती है राही को
खटक सी है जो सीने में ग़म-ए-मंज़िल न बन जाए
बनाया इश्क़ ने दरिया-ए-ना-पैगा-गराँ मुझको
ये मेरी ख़ुद निगहदारी मेरा साहिल न बन जाए
अरूज़-ए-आदम-ए-ख़ाकी से अंजुम सहमे जाते हैं
के ये टूटा हुआ तारा मह-ए-कामिल न बन जाए