pa.nchhii mere man kaa aaj u.Daa jaa_e
- Movie: Intehaa Pyaar Ki
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Anand, Milind
- Lyricist: Sameer
- Actors/Actresses: Asrani, Rishi Kapoor, Shafi Inamdar, Rukhsar, Emraan Khan, Ramanna
- Year/Decade: 1992, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
पंछी मेरे मन का आज उड़ा जाए
ऊँचे पहाड़ों को छू के चला जाए
होश छीन लिए मदहोश किए जाए
हुई मैं दीवानी हुई
को : छम-छम-छम-छम-छम
भीगे होंठों से शबनम चुराए
भँवरा कलियों का घूँघट उठाए
उड़ कर गुलशन से चंचल हवाएँ
सारी दुनिया में ख़ुश्बू लुटाएँ
इन बहारों में भी महकने लगी
चैन मेरा गया मैं बहकने लगी
छा गया दिल पे कोई नशा
ऐसे चढ़ा है दरिया का पानी
जैसे लहरों पे आई जवानी
ऊँचे-ऊँचे दरख़्तों के साथ
हर मुसाफ़िर के मन को लुभाए
है यही आरज़ू घर बसा लूँ यहीं
अब यहाँ से न मैं दूर जाऊँ कहीं
होगी ऐसी न कोई जगह
पंछी मेरे मन का ...