palako.n ke piichhe se kyaa tumane kah Daalaa
- Movie: Talaash
- Singer(s): Mohammad Rafi, Lata Mangeshkar
- Music Director: S D Burman
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Rajendra Kumar, Sharmila Tagore
- Year/Decade: 1969, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
र: पलकों के पीछे से क्या तुमने कह डाला
फिर से तो फ़रमाना
ल: नैनों ने सपनों की महफ़िल सजाई है तुम भी ज़रूर आना
र: पलकों के पीछे से क्या तुमने कह डाला
फिर से तो फ़रमाना
(र: तौबा मेरी तौबा
मुश्किल था एक तो पहले ही दिल का बहलना
आफ़त फिर उसपे लट में तुम्हारा
मुखड़ा छुपा के चलना ) - २
ल: ऐसे न बोलो पड़ जाए मुझको, शरमाना
र: पलकों के पीछे से ...
(ल: दुनिया ना देखे धड़के मेरा मन रस्ता सजन मेरा छोड़ो
तन थरथराए उँगली हमारी देखो पिया न मरोड़ो )- २
र: यूँ ना सताओ मुझको बनाके, दीवाना
र: पलकों के पीछे से ...
(र: बच बच के हमसे ओ मतवाली है ये कहाँ का इरादा
नाज़ुक लबों से फिर करती जाओ
मिलने का कोई वादा )- २
ल: दिल ये मेरा घर है तुम्हारा, आ जाना
र: पलकों के पीछे से ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Ravi Kant Rai (rrai@ndsun.cs.ndsu.nodak.edu) % Credits: Header Info: (subraman@cs.umn.edu) % Editor: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)