pal bhar me.n ye kyaa ho gayaa
- Movie: Swaami
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Rajesh Roshan
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Vikram, Girish Karnad, Shabana Azmi
- Year/Decade: 1977, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
पल भर में ये क्या हो गया
वो मैं गयी वो मन गया
चुनरी कहे सुन री पवन
सावन लाया अब के सजन
दिन भर मुझे यूँ सताये
तुम बिन अब तो रहा नहीं जाए
पल भर ...
आशा की छोटी सी नय्या
लेके चली पुरवैय्या
डोले डोले झुमका बोले
चुपके से ये भेद खोले
आजायेगा आजायेगा प्यार से तुम बुलाना
पल भर ...
आई बहारें सिमटके
कहने लगी वो लिपटके
चोरी चोरी चलो गोरी
थामे हुए बंय्या मोरी
मिल जायेगा मिल जायेगा तुमको वही दीवाना
पल भर ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Ravi Kant Rai (rrai@plains.nodak.edu)