paise kii pahachaan yahaa.N
- Movie: Pehchan
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Neeraj
- Actors/Actresses: Manoj Kumar, Balraj Sahni, Babita
- Year/Decade: 1970, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
पैसे की पहचान यहाँ इंसान की क़ीमत कोई नहीं
बच के निकल जा इस बस्ती में करता मोहब्बत कोई नहीं
बीवी बहन माँ बेटी न कोई पैसे का सब रिश्ता है -२
आँख का आँसू ख़ून जिगर का मिट्टी से भी सस्ता है
मिट्टी से भी सस्ता है
सबका तेरी जेब से नाता तेरी ज़ुरूरत कोई नहीं
बच के निकल जा इस बस्ती में करता मोहब्बत कोई नहीं
शोख़ गुनाहों की ये मण्डी मीठा ज़हर जवानी है -२
कहते हैं ईमान जिसे वो कुछ नोटों की कहानी है
कुछ नोटों की कहानी है
भूख है मज़हब इस दुनिया का और हक़ीक़त कोई नहीं
बच के निकल जा इस बस्ती में करता मोहब्बत कोई नहीं
ज़िंदगी क्या है चीज़ यहाँ मत पूछ आँख भर आती है -२
रात में करती ब्याह कली वो बेवा सुबह हो जाती है
बेवा सुबह हो जाती है
औरत बन कर इस कूचे में रहती औरत कोई नहीं
बच के निकल जा इस बस्ती में करता मोहब्बत कोई नहीं
करता मोहब्बत कोई नहीं