pahalii baar jo dekhaa ... muhabbat ho ga_ii
- Movie: Jungle
- Singer(s): Sunidhi Chauhan, Sonu Nigam
- Music Director: Sandeep Chowtha
- Lyricist: Sameer
- Actors/Actresses: Sunil Shetty, Urmila Matondkar, Fardeen Khan, Shushant Singh
- Year/Decade: 2000, 2000s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
पहली बार जो देखा मुझे तुमसे हुई नफ़रत
कब कैसे मोहब्बत हो गई मुझे तुमसे मोहब्बत हो गई
दो निगाहें मिलीं धड़कनें बढ़ गईं कुछ इशारा हुआ
शरारत हो गई मुहब्बत हो गई
पहली बार जो देखा ...
रातों को ख्वाबों में कोई भी आता न था
आके अकेले में ऐसे जगाता न था
हर जगह हर घड़ी बेकरारी बढ़ी
चैन जाने लगा ये चाहत हो गई
मुहब्बत हो गई
पहली बार जो देखा ...
पहले मेरा हाल ऐसा न था जान-ए-मन
ना बेख्याली थी न था ये दीवानापन
ना है तेरी खता ना मुझे है पता
जाने कैसे कहाँ ये हालत हो गई
मुहब्बत हो गई
पहली बार जो देखा ...