pahalaa pahalaa pyaar naa bhuule
- Movie: Mazdoor
- Singer(s): Salma Agha
- Music Director: R D Burman
- Lyricist: Hasan Kamaal
- Actors/Actresses: Dilip Kumar, Nanda, Padmini Kolhapure, Raj Babbar, Rati Agnihotri
- Year/Decade: 1983, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

(पहला पहला प्यार ना भूले
भूले चाहे सारी ख़ुदाई) -२
मुझे मिला प्यार जो तेरा
मैंने सारी दुनिया भुलाई
पहला पहला प्यार ना भूले
भूले चाहे सारी ख़ुदाई
मेरी नज़र से तेरी नज़र तक
देखूँ जिधर बस प्यार ही देखूँ
तुझको नैना देख थके ना
चाहे तुझे सौ बार भी देखूँ
उतनी ही और बढ़ी है
जितनी ये प्यास बुझाई
पहला पहला प्यार ना भूले
भूले चाहे सारी ख़ुदाई
प्यार ने बन्धन ऐसा बाँधा
हो गये तन मन एक हमारे
ख़ुद को खोकर तुम को पाया
हार के जीते जीत के हारे
तेरा मेरा साथ ना छूटे
छूटे चाहे सारी ख़ुदाई
पहला पहला प्यार ना भूले
भूले चाहे सारी ख़ुदाई
मुझे मिला प्यार जो तेरा
मैंने सारी दुनिया भुलाई
Comments/Credits:
% Contributor: Abhay Phadnis % Transliterator: Abhay Phadnis % Date: 24 Mar 2004 % Series: Geetanjali % Comments: % generated using giitaayan
