paa.Nv chhuu lene do phuulo.n ko inaayat hogii
- Movie: Taj Mahal
- Singer(s): Mohammad Rafi, Lata Mangeshkar
- Music Director: Roshan
- Lyricist: Sahir Ludhianvi
- Actors/Actresses: Pradeep Kumar, Beena Roy
- Year/Decade: 1963, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
पाँव छू लेने दो फूलों को इनायत होगी, इनायत होगी
वरना हमको नहीं, इनको भी शिकायत होगी
शिकायत होगी
आप जो फूल बिछाएं उन्हें हम ठुकराएं - २
हमको डर है
हमको डर है के ये तौहीन-ए-मुहब्बत होगी, मुहब्बत होगी
पाँव छू लेने दो ...
दिल की बेचैन उमंगों पे करम फ़रमाओ - २
इतना रुक रुक
इतना रुक रुक के चलोगे तो क़यामत होगी, क़यामत होगी
पाँव छू लेने दो ...
शर्म रोके है इधर, शौक उधर खींचे है - २
क्या खबर थी
क्या खबर थी तभी इस दिल की ये हालत होगी
ये हालत होगी
पाँव छू लेने दो ...
शर्म गैरों से हुआ करती है अपनों से नहीं - २
शर्म हम से
शर्म हम से भी करोगे तो मुसीबत होगी, मुसीबत होगी
पाँव छू लेने दो ...
Comments/Credits:
% Credits: Bijal C. Modi (bijal@fission.Nuc.Berkeley.EDU) % Preetham Gopalaswamy (preetham@src.umd.edu) % Editor: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)