o manachalii, kahaa.N chalii
- Movie: Manchali
- Singer(s): Kishore Kumar
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Sanjeev Kumar, Leena Chandavarkar
- Year/Decade: 1973, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ओ मनचली, कहाँ चली - २
देख देख देख देख मुझ से न शरमा
एक एक एक मैं हूँ भंवरा
और तू कली, ओ मनचली ...
होठों पे लेके तेरा नाम
आई है रंग भरी शाम
फूलों से छलके हैं जाम
भंवरों ने दिल लिये थाम
ऐसे में, हे हे हो ए हे हो
ऐसे में, तोड़ के प्रेम की डोरी
ओ गोरी, चकोरी, तू कहाँ चली ...
दुनिया से नहीं डरेंगे
हम तुम मुलाक़ाते करेंगे
आजा दो बाते करेंगे
रंगीं बरसातें करेंगे
ये सच है ए हे ओ ओ ए हे ओ ओ
ये सच है मैं हूँ एक दीवाना
न जाना, न माना, तू कहाँ चली ...
रुत ऐसी आई हुई है
बदली सी छाई हुई है
तू क्यों शरमाई हुई है
मुझसे घबराई हुई है
प्यार में ए हे ओ ओ ए हे ओ ओ
प्यार में यार से आँख चुराके
छुपाके, बचाके, तू कहाँ चली ...
Comments/Credits:
% Credits: C. S. Sudarshana Bhat (cesaa129@utacnvx.uta.edu) % Venkatasubramanian K Gopalakrishnan (gopala@cs.wisc.edu) % Preetham Gopalaswamy (preetham@src.umd.edu) % Editor: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)