o kanhayyaa ... aaj panaghaT pe hai terii raadhaa
- Movie: Humsaya
- Singer(s): Asha Bhonsle
- Music Director: O P Nayyar
- Lyricist: S H Bihari
- Actors/Actresses: Sharmila Tagore, Mala Sinha, Joy Mukherjee
- Year/Decade: 1968, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ओ कन्हैया -२
कन्हैया -४
ओ ( कन्हैया ) -३ आज पनघट पे है ( तेरी राधा अकेली खड़ी ) -२
ओ कन्हैया ...
मन ये कहता है अब ना पुकारूँ तुझे
प्यार कहता है कैसे बिसारूँ तुझे
प्रीत की रीत कैसे बदल दूँ भला
नैन कहते हैं हरदम निहारूँ तुझे
( आ भी जा साँवरे ) -२ ( फिर छेड़ दे ) -२ रे वही बाँसुरी
ओ कन्हैया ...
मन के मंदिर में मैने बिठाया तुझे
अपना सब कुछ ही मैने बनाया तुझे
तेरी पूजा में मैं तो रही रे मगन
और भगवान बनना न आया तुझे
( आ भी जा साँवरे ) -२ ( फिर छेड़ दे ) -२ रे वही बाँसुरी
ओ कन्हैया ...