o jaanevaale ho sake to lauT ke aanaa
- Movie: Bandini
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: S D Burman
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Ashok Kumar, Dharmendra, Nutan
- Year/Decade: 1963, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ओ जानेवाले हो सके तो लौट के आना
ये घाट तू ये बाट कहीं भूल न जाना
बचपन के तेरे मीत तेरे संग के सहारे
ढूँढेंगे तुझे गली-गली सब ये ग़म के मारे
पूछेगी हर निगाह कल तेरा ठिकाना
ओ जानेवाले...
है तेरा वहाँ कौन सभी लोग हैं पराए
परदेस की गरदिश में कहीं तू भी खो ना जाए
काँटों भरी डगर है तू दामन बचाना
ओ जानेवाले...
दे दे के ये आवाज़ कोई हर घड़ी बुलाए
फिर जाए जो उस पार कभी लौट के न आए
है भेद ये कैसा कोई कुछ तो बताना
ओ जानेवाले...
Comments/Credits:
% Credits: C. S. Sudarshana Bhat (cesaa129@utacnvx.uta.edu) % Preetham Gopalaswamy (preetham@src.umd.edu) % Editor: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)