o jaane waale baalamawaa lauT ke aa
- Movie: Rattan
- Singer(s): Shaam Kumar, Ameerbai Karnataki
- Music Director: Naushad
- Lyricist: D N Madhok
- Actors/Actresses: Karan Deewan, Manju, Vaasti, Swarnlata
- Year/Decade: 1944, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
अ : ओ जाने वाले बालमवा
लौट के आ लौट के आ
श : जा मैं ना तेरा बालमवा
बेवफ़ा बेवफ़ा
अ : आ
ओ जाने वाले बालमवा
लौट के आ लौट के आ
श : जा मैं ना तेरा बालमवा
बेवफ़ा बेवफ़ा
अ : तेरे बिन मेरा जिया
लागे ना कहीं भी पिया
हाय लागे ना
याद नहीं छोड़े तेरी
दुनिया अंधेरी मेरी
अब जाऊँ कहाँ
( ओ दिल को ले करता है दर्द जिया
लौट के आ लौट के आ ) -२
ओ जाने वाले बालमवा
लौट के आ लौट के आ
श : जा मैं ना तेरा बालमवा
बेवफ़ा बेवफ़ा
श : घड़ी-घड़ी पनघट पे आना
झूठ-मूठ की प्रीत जताना
मुझे याद है
फिर और किसी से आँख मिलाना
मुझसे आँख मिला कर जाना
मुझे याद है
( झूठों से काहे बोलूँ जा री जा
बेवफ़ा बेवफ़ा ) -२
अ : आ
ओ जाने वाले बालमवा
लौट के आ लौट के आ
श : जा मैं ना तेरा बालमवा
बेवफ़ा बेवफ़ा
Comments/Credits:
% Song courtesy: http://www.indianscreen.com (Late Shri Amarjit Singh)