Browse songs by

o baabul pyaare o roe paayal kii chham\-chham

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


ओ बाबुल प्यारे...

ओ बाबुल प्यारे...
ओ रोए पायल की छम छम
ओ सिसके सांसों की सरगम
ओ निस दिन तुझे पुकारे मन, हो
ओ बाबुल प्यारे...

तेरी ही बाहों में बचपन बीता, खिलती गयी ज़िंदगानी
हो, आंधी ऐसी फिर चली, टूटी डाली से कली
बिन सावन के उजड़ा चमन, हो
ओ बाबुल प्यारे...

कैसे सुहागन बने ये अभागन, कौन बिठाए डोली
कैसे आएगी बारात, कैसे पीले होंगे हाथ
कैसे बेटी बनेगी दुल्हन, हो
ओ बाबुल प्यारे...

जनक ने कैसे त्याग दिया है, अपनी ही जानकी को
हो, बेटी भटके राहों मे, माता डूबी आहों में
तरसे तेरे दरस को नयन, हो
ओ बाबुल प्यारे...

Comments/Credits:

			 % Credits: SAMIUDDIN MOHAMMED (sm0e@Lehigh.EDU)
%          Satish Subramanian (subraman@cs.umn.edu)
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image