o aasmaan ke baasii
- Movie: Aagosh
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Roshan
- Lyricist: Uddhav Kumar
- Actors/Actresses: Agha, Nasir Khan, Nutan, Shakeela
- Year/Decade: 1953, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

ओ आस्मान के बासी
तुझपे पानी भरी बदरिया, सारी दुनिया प्यासी
ओ आस्मान के बासी ...
एक नज़र से देखनेवाले, क्यूं दो बाग़ लगाये -२
एक बिना माली के सूखा, एक सदा लहराये
एक ओर खुशियों क मेला, दूजी ओर उदासी
ओ आस्मान के बासी ...
मैने जो भी दीया जलाय, तूने उसे बुझाय -२
काले बादल की चादर में हंसता चांद छुपाया
देख न पाया लबों पे मेरे तू मुस्कान ज़रा सी
ओ आस्मान के बासी ...
Comments/Credits:
% Date: June 30, 1999 % Comments: LATAnjali series
