nuktaachii.n hai Gam\-e\-dil usako sunaaye na bane - Ghalib (Pakistan)
- Movie: Ghalib (Pakistani-Film)
- Singer(s): Noorjahan
- Music Director: Tasdak Hussain
- Lyricist: Ghalib
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1961, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आ
नुक्ताचीं है, ग़म-ए-दिल उसको सुनाये न बने
क्या बने बात जहाँ बात बनाये न बने
नुक्ताचीं है, ग़म-ए-दिल
ग़ैर फिरता है लिये यूँ तेरे ख़त को के अगर -२
कोई पूछे के ये क्या है तो छुपाये न बने
नुक्ताचीं है, ग़म-ए-दिल
मैं बुलाता तो हूँ उसको मगर ऐ जज़्बा-ए-दिल
उस पे बन जाये कुछ ऐसी कि बिन आये न बने
नुक्ताचीं है, ग़म-ए-दिल
इश्क़ पर ज़ोर नहीं है ये वो आतिश ग़ालिब -२
के लगाये न लगे और बुझाये न बने
नुक्ताचीं है, ग़म-ए-दिल उसको सुनाये न बने
नुक्ताचीं है, ग़म-ए-दिल
Comments/Credits:
% Song courtesy: http://www.indianscreen.com (Late Shri Amarjit Singh) % Credits: U.V. Ravindra