niraas me.n aas prabhu meraa - - Jagmohan
- Movie: Non Film
- Singer(s): Jagmohan
- Music Director:
- Lyricist:
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1940s, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
निरास में आस प्रभु मेरा
दुःख के दिन से क्यों डर जाऊँ
हँसते हँसते क्यों न बिताऊँ
कब तक मेरी दुनिया को
बरबाद करेगा अंधेरा
निरास में आस प्रभु मेरा ...
कभी तो आँसू हँसी बनेंगे
कभी तो अपने दिन भी फिरेंगे
कभी तो मेरी दर्द भरी
रातों का होगा सवेरा
निरास में आस प्रभु मेरा ...
ये वोह आस है जो नहीं टूटे
इस का सहारा कभी न छूटे
डूबनेवालों का भी इस ने
पार किया है बेड़ा
निरास में आस प्रभु मेरा ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Prithviraj Dasgupta % Date: Dec 29, 2001 % Comments: Devotional