nii.nd nigaaho.n kii kho jaatii hai
- Movie: Lutera
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Prithviraj Kapoor, Dara Singh, Nishi
- Year/Decade: 1965, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
नींद निगाहों की खो जाती है
क्योंकि जवानी में हो जाती है
मोहब्बत -४
और मोहब्बत जो हो जाती है
जान ही जाती है सो जाती है
मोहब्बत -४
दुनिया से जुदाई की बातें -२
गुज़री हैं कई ऐसी रातें
जब चाँद सितारे भी सोए रहे
हम उनके ख़्यालों में खोए रहे
हमको जगा के ये सो जाती है
क्योंकि जवानी में ...
नज़रों से लपकते हैं शोले -२
जल जाता है दिल हौले-हौले
इकरार करो कि इन्कार करो
चुपचाप रहो कि इज़हार करो
बात ये होनी है हो जाती है
क्योंकि जवानी में ...
क़समें ना उठाए ज़माना -२
क्योंकि मुश्किल दामन छुड़ाना
हर एक क़सम देखो टूट गई
ये जो आप ही उनसे रूठ गई
आप मनाने को लो जाती है
क्योंकि जवानी में ...