nii.nd churaa_ii merii kisane o sanam tuune
- Movie: Ishq
- Singer(s): Kumar Sanu
- Music Director: Anu Malik
- Lyricist: Dev Kohli
- Actors/Actresses: Aamir Khan, Juhi Chawla, Kajol, Ajay Devgan
- Year/Decade: 1997, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
नींद चुराई मेरी किसने ओ सनम तूने
चैन चुराया मेरा किसने ओ सनम तूने
दिल में मेरे रहने वाली कौन है तू है
नींद चुराई मेरी ...
क्या मतलब है तू क्यों आगे पीछे है
दिल बेचारा इन पैरों के नीचे है
ओ दिल का भरोसा क्या है दिल तो क़ातिल है
जान मेरी ले जान भी हाज़िर है
तेरी किस्मत तेरी चाहत कौन है तू तू है
नींद चुराई मेरी ...
क्या है भरोसा तेरे जैसे पागल का
घुंघरू बना के रख ले अपनी पायल का
प्यार है तो कहता है क्यूं डर डर के
एक नहीं सौ बार दिखा दूं मर मर के
सच सच कहना दिल में तेरे कौन है तू है
नींद चुराई मेरी ...