nigaahe.n bhii milaa karatii hai ... TuuTe naa dil TuuTe naa
- Movie: Andaz
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Naushad
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Nargis, Dilip Kumar, Raj Kapoor
- Year/Decade: 1949, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

निगाहें भी मिला करती है दिल भी दिल से मिलता है
मगर इक चाहने वाला बड़ी मुश्किल से मिलता है
टूटे ना दिल टूटे ना टूटे ना
साथ हमारा छूटे ना छूटे ना
टूटे ना दिल ...
तेरी तमन्ना करता हूँ मैं
दिल का ख़ज़ाना भरता हूँ मैं
( राह अकेली ) -२ डरता हूँ मैं
कोई लुटेरा लूटे ना दिल टूटे ना
टूटे ना दिल ...
ग़म है कहीं तू साथ न छोड़े
दिल ना दुखाए मुँह को ना मोड़े
आस दिलाकर आस न तोड़े
बन के नसीबा फूटे ना दिल टूटे ना
टूटे ना दिल ...
दिल को तेरे बहला सकता हूँ
चाँद-सितारे ला सकता हूँ
रो सकता हूँ गा सकता हूँ
मुझसे अगर तू रूठे ना दिल टूटे ना
टूटे ना दिल ...
