nawaazish karam shukriyaa meharabaanii
- Movie: The Finest Ghazals of Mehdi Hassan (Non-Film)
- Singer(s): Mehdi Hasan
- Music Director: A Hameed
- Lyricist: Himayat Ali Shayar
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1985, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
नवाज़िश करम शुक्रिया मेहरबानी
मुझे बख़्श दी आपने ज़िंदगानी
जवानी की जलती हुई दोपहर में
ये ज़ुल्फ़ों के साये घनेरे घनेरे
अजब धूप छाँव का आलम है तारी
महकता उजाला चमकते अंधेरे
ज़मीं की फ़ज़ा हो गई आसमानी
लबों की ये कलियाँ खिली अध-खिली सी
ये मख़नूर आँखें गुलाबी गुलाबी
बदन का ये कुन्दन सुनहरा सुनहरा
ये कद है कि छूटी हुई माहताबी
हमेशा सलामत रहे ये जवानी